सिविल डिफेंस के नवनियुक्त डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह का हुआ भव्य स्वागत

Newly appointed Deputy Divisional Warden of Civil Defence Ram Gopal Singh was given a grand welcome.
 
साथ ही, सभी ने नियंत्रक एवं जिलाधिकारी विशाख जी, चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ ऑफिसर ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा और एडीसी मुकेश कुमार का आभार भी प्रकट किया, जिन्होंने संगठन की प्रगति और सेवा कार्यों को गति देने में अहम योगदान दिया है।

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।  सामाजिक कार्यों और नागरिक सुरक्षा में अपनी निस्वार्थ सेवाएँ देने वाले सिविल डिफेंस प्रखंड राजाजीपुरम के नवनियुक्त डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डेन मुकेश कुमार निगम, मयंक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा, अभिनव खंडेलवाल, सोनम सिंह, विनय कुमार, जितेन्द्र अरोड़ा, शुभम् श्रीवास्तव, अमान खान, अमोघ लहरी, अमित वर्मा, रजत राजपूत, मीतू सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभेच्छा व्यक्त की।

Tags