निहार शांति आँवला का ‘मज़बूत फ़ैसला’ कैंपेन लखनऊ में चर्चा का केंद्र
Nihar Shanti Amla's 'Strong Decision' campaign is the talk of the town in Lucknow.
Sat, 28 Mar 2026
लखनऊ, 28 मार्च, 2026: मार्च माह में महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित एक खास पहल के तहत मैरिको लिमिटेड के ब्रांड निहार नेचुरल्स शांति बादाम आँवला ने अपने ‘मज़बूत फ़ैसला’ कैंपेन को ज़मीनी स्तर पर उतारते हुए लखनऊ में एक विशेष ऑन-ग्राउंड इवेंट का आयोजन किया है। यह आयोजन फन रिपब्लिक मॉल में किया जा रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग ले रहे हैं।
इस कैंपेन के माध्यम से ब्रांड महिलाओं के ‘मज़बूत फ़ैसलों’ और उनके आत्मविश्वास का जश्न मना रहा है। इवेंट का मुख्य आकर्षण ‘मज़बूत फ़ैसला वॉल’ है, जहाँ महिलाएँ अपने जीवन के महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णयों को लिखकर साझा कर रही हैं। यह वॉल धीरे-धीरे प्रेरणा, हिम्मत और आत्मनिर्भरता का एक सशक्त मंच बनती जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी पहचान, सोच और पसंद को खुले तौर पर व्यक्त करने का अवसर देना है। शिक्षा, करियर, परिवार या व्यक्तिगत विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लिए गए फैसलों की सच्ची कहानियाँ इस वॉल पर उभरकर सामने आ रही हैं, जो अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं।
इवेंट में ‘मज़बूत फ़ैसला व्हील’ और आकर्षक फोटो बूथ जैसी गतिविधियाँ भी शामिल हैं, जहाँ लोग इस अभियान से जुड़कर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। पहले दिन ही इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और वॉल प्रेरणादायक संदेशों से भरती नजर आई।
यह विशेष एक्टिवेशन 29 मार्च तक जारी रहेगा, जहाँ और अधिक लोग आकर अपने ‘मज़बूत फ़ैसले’ साझा कर सकेंगे और इस प्रेरणादायक अभियान का हिस्सा बनेंगे।
