मैहतपुर: भटोली के नितिन सहोड़ बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र में हर्ष

Mehtpur: Nitin Sahod of Bhatoli becomes Chartered Accountant, joy in the area
 
मैहतपुर: भटोली के नितिन सहोड़ बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र में हर्ष

मैहतपुर। जिला ऊना की ग्राम पंचायत भटोली के होनहार युवा नितिन सहोड़ सुपुत्र श्री अनिल सहोड़ ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन एवं प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नितिन सहोड़ की सफलता पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उनके पिता श्री अनिल सहोड़ क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते हैं, जबकि उनके ताया श्री दीपक सहोड़ (लोहे वाले) प्रमुख व्यापारियों में गिने जाते हैं। उनकी माता श्रीमती उमा शर्मा एक गृहिणी हैं, जिन्होंने सदैव अपने पुत्र को शिक्षा और संस्कारों के प्रति प्रेरित किया।

परिवारजनों का कहना है कि नितिन की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। ग्रामीणों ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और वे भी उच्च शिक्षा व प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

ग्राम पंचायत भटोली सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने नितिन सहोड़ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

Tags