टूटे दिल का दर्द, रिलीज हुआ नितिन सेठी का इमोशनल ट्रैक "ये राज की बात है"

Heartbroken, Nitin Sethi's emotional track "Yeh Raaz Ki Baat Hai" released
 
Heartbroken, Nitin Sethi's emotional track "Yeh Raaz Ki Baat Hai" released
लखनऊ/आगरा। आगरा के मशहूर सिंगर नितिन सेठी इन दिनों अपने नए गाने "ये राज की बात है" को लेकर सुर्खियों में हैं। दशहरा के तुरंत बाद रिलीज हुए इस इमोशनल ट्रैक ने दर्शकों और श्रोताओं के बीच खास जगह बना ली है। गाने की खासियत यह है कि इसके हर फ्रेम में कोई न कोई राज छुपा है, जिसे जानने के लिए श्रोताओं को पूरा गाना देखना जरूरी है। यह गाना सेठी नितिन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

शाहरुख खान संग काम कर चुके हैं नितिन

नितिन सेठी का सफर आगरा से शुरू होकर बॉलीवुड तक पहुंचा। उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ भी काम किया है। नितिन को सबसे पहले पहचान फिल्म देसी कट्टे से मिली थी। इसके अलावा वह टी-सीरीज के कई बड़े गानों में भी नजर आ चुके हैं। अब अपने नए गाने के जरिए उन्होंने फैन्स को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है।

नितिन ने साझा किया अपना अनुभव

गाने के लॉन्च पर उत्साहित नितिन सेठी ने कहा,ये राज की बात है मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने की तैयारी में हमने कई महीने लगाए हैं और अब जब यह श्रोताओं तक पहुंचा है तो बेहद अच्छा लग रहा है।"

उन्होंने आगे बताया कि देश की अग्रणी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के साथ लगभग दर्जनभर एलबम करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। यहां कई विज्ञापन, एलबम और फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाकर अलग पहचान बनाई।

गाने की टीम

इस इमोशनल ट्रैक को संवारने में कई कलाकारों का अहम योगदान है।

  • म्यूजिक डायरेक्टर – शैलेश सक्सेना

  • गीतकार – डी.एस. रघुवंशी

  • एडिटर – मोहित तिवारी

  • डीओपी – लोकेश ठाकुर

  • क्रिएटिव हेड – सुष्मिता मन्ना

  • क्रिएटिव डायरेक्टर – अभिषेक कुमार

Tags