लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी

No need to stand in line; gas cylinders will be delivered to your doorstep: CM Yogi
 
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी

गोरखपुर, 26 मार्च।  योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय पर बुकिंग कराने पर गैस सिलेंडर पहले की तरह सीधे घर पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल के लिए भी केवल आवश्यकता पड़ने पर ही फिलिंग सेंटर जाएं और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैलाकर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए जनता को ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

सीएम ने कहा कि उतावलेपन में आकर अफवाहों पर विश्वास करना उचित नहीं है। इससे न केवल अव्यवस्था फैलती है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति पर भी सवाल खड़ा कर सकता है। उन्होंने लोगों से संयम और समझदारी से काम लेने की अपील की।

पहले की तरह जारी रहेगी होम डिलीवरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रखी जाए। इसलिए उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

वैश्विक हालात में संयम जरूरी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत सुरक्षित और स्थिर है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान-अमेरिका/इजराइल तनाव के चलते विश्व स्तर पर अस्थिरता बनी हुई है, जिसका प्रभाव लंबा खिंचने पर हर देश पर पड़ सकता है।

सरकार के साथ मिलकर चलने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपदा या चुनौती के समय सरकार और जनता का समन्वय ही सबसे बड़ा सहारा होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और देशहित में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

Tags