Northern Arc Capital Q1 Results FY27: नॉर्दर्न आर्क कैपिटल को पहली तिमाही में ₹114 करोड़ का नेट प्रॉफिट, मुनाफा 41% बढ़ा; AUM ₹16,855 करोड़ के पार
Northern Arc Capital Q1 FY26-27 Financial Results: देश के प्रमुख डायवर्सिफाइड फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म नॉर्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड (Northern Arc Capital Limited) ने 30 जून 2026 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कर-पश्चात शुद्ध लाभ (Profit After Tax - PAT) सालाना आधार (YoY) पर 41 प्रतिशत बढ़कर ₹114 करोड़ पर पहुँच गया है। मजबूत डायरेक्ट लेंडिंग (D2C) और बेहतर एसेट क्वालिटी के दम पर कंपनी ने वित्त वर्ष की बेहतरीन शुरुआत की है।
Q1 FY27 के मुख्य वित्तीय आंकड़े
-
शुद्ध लाभ (PAT): ₹114 करोड़ (41% की वार्षिक वृद्धि)
-
नेट इंटरेस्ट इनकम (NII): 32% बढ़कर ₹394 करोड़
-
प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP): 27% बढ़कर ₹263 करोड़
-
एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM): 26% की मजबूती के साथ ₹16,855 करोड़ पहुँच गया।
-
डायरेक्ट लेंडिंग (D2C) AUM: 51% की छलांग लगाकर ₹10,766 करोड़ हुआ (कुल AUM में D2C की हिस्सेदारी 64% रही)।
-
रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA): 2.7% (29 बीपीएस की वृद्धि)
-
रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE): 11.5% (220 बीपीएस की वृद्धि)
परिसंपत्ति गुणवत्ता (Asset Quality) में बड़ा सुधार
कंपनी ने अपनी संपत्ति की गुणवत्ता में निरंतर सुधार दर्ज किया है:
-
ग्रॉस एनपीए (GNPA): तिमाही आधार पर 20 बीपीएस सुधरकर 1.0% पर आ गया।
-
नेट एनपीए (NNPA): 15 बीपीएस के सुधार के साथ 0.5% दर्ज किया गया।
-
क्रेडिट कॉस्ट: घटकर 2.6% रही (जो कंपनी के तय गाइडेंस दायरा 2.7%-2.8% से बेहतर है)।
-
प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो (PCR): स्टेज-3 एसेट्स पर सुधरकर 48.5% हो गया।
मजबूत बैलेंस शीट और ESG रेटिंग
30 जून 2026 तक कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 22.7% के स्वस्थ स्तर पर था, जबकि कंपनी की नेट वर्थ सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹4,056 करोड़ हो गई। इसके अलावा, कंपनी को दो नए डेट फंड्स के लिए सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। रेटिंग एजेंसी ICRA ने नॉर्दर्न आर्क कैपिटल को 81/100 स्कोर के साथ इंडस्ट्री की उच्चतम 'आउटस्टैंडिंग' ESG इम्पैक्ट रेटिंग प्रदान की है।
एमडी और सीईओ आशीष मेहरोत्रा का बयान
तिमाही नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के एमडी व सीईओ आशीष मेहरोत्रा ने कहा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही ने साल की बेहद मजबूत शुरुआत की है। अनुशासित जोखिम प्रबंधन और विविधीकृत रिटेल पोर्टफोलियो पर ध्यान केंद्रित करने से हमारा D2C लेंडिंग पोर्टफोलियो ₹10,000 करोड़ का ऐतिहासिक पड़ाव पार कर गया है। वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और मौसम संबंधी जोखिमों के बावजूद, हमारा डायवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल कंपनी को टिकाऊ और लाभदायक वृद्धि की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।" अनुशासित अंडरराइटिंग, मजबूत एसेट क्वालिटी और D2C सेगमेंट में मिली सफलता ने नॉर्दर्न आर्क कैपिटल को चालू वित्त वर्ष में दीर्घकालिक और टिकाऊ वृद्धि के लिए मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।
