ओडोमॉस ने शुरू किया ‘डेंगू मुक्त भारत’ अभियान, दिन में सक्रिय मच्छरों से बचाव पर जोर
लखनऊ। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्सनल एप्लीकेशन मच्छर प्रतिरोधक ब्रांड ओडोमॉस ने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘डेंगू मुक्त भारत’ की शुरुआत की है। अभियान का मुख्य उद्देश्य डेंगू की रोकथाम के साथ-साथ दिन के समय सक्रिय रहने वाले डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
अभियान के तहत मानसून के दौरान स्कूलों और विभिन्न समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में मच्छरों से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ब्रांड के अनुसार, उपभोक्ता शिक्षा और सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से परिवारों को डेंगू, मलेरिया तथा अन्य मच्छर जनित बीमारियों के जोखिम के प्रति सजग करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
लखनऊ से अभियान की शुरुआत
‘डेंगू मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत लखनऊ के बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर शाखा में आयोजित विशेष जागरूकता सत्र से हुई। कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जागरूकता सत्र का संचालन श्रीआयु ज्वाइंट केयर के चिकित्सक डॉ. राजन वर्मा ने किया।
इस अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड के हेड-कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस एंड सीएसआर श्री ब्यास आनंद, कॉलेज के प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल तथा प्रधानाचार्या श्रीमती भगवती भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने और व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों को दैनिक जीवन में अपनाने की जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत स्कूलों में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
दिन में भी मच्छरों से बचाव जरूरी : डॉ. राजन वर्मा
डॉ. राजन वर्मा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ लगातार सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एडीज एजिप्टी मच्छर दिन के समय भी सक्रिय रहता है, इसलिए केवल रात में मच्छरों से बचाव करना पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोग यात्रा, स्कूल, कामकाज और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान भी मच्छरों के संपर्क में आ सकते हैं। ऐसे में ‘डेंगू मुक्त भारत’ जैसी जागरूकता पहलें समुदायों को बचाव के उपायों के प्रति शिक्षित करने में उपयोगी साबित हो सकती हैं।
दैनिक सुरक्षा को आदत बनाने पर जोर
डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड, होम केयर वैभव राठी ने कहा कि डेंगू भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। हालांकि, डेंगू फैलाने वाले दिन में सक्रिय मच्छरों से जुड़े जोखिम को लेकर जागरूकता अभी भी बढ़ाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ओडोमॉस का प्रयास केवल उत्पाद आधारित सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना भी इसका हिस्सा है। ‘डेंगू मुक्त भारत’ के माध्यम से परिवारों को निवारक उपाय अपनाने और मानसून के दौरान मच्छरों से बचाव को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
रात ही नहीं, दिन में भी जरूरी है सावधानी
डाबर इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर, मार्केटिंग अमित गर्ग ने कहा कि मच्छरों से बचाव को लेकर एक आम धारणा यह है कि इसकी जरूरत केवल रात के समय होती है। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन में भी सक्रिय रहते हैं, इसलिए काम, स्कूल, व्यायाम या अन्य सामाजिक गतिविधियों के दौरान भी व्यक्तिगत सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए लोगों को दैनिक जीवन में मच्छरों से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मच्छरों से सुरक्षा को लोगों की नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।
ओडोमॉस के अनुसार, मच्छरों से बचाव के लिए उसके उत्पाद क्रीम, लोशन, जेल, स्प्रे और फैब्रिक रोल-ऑन जैसे विभिन्न प्रारूपों में उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि इन उत्पादों को अलग-अलग उपभोक्ता जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि उसके कुछ उत्पाद शिशुओं और बच्चों के उपयोग के लिए किए गए परीक्षणों में सुरक्षित पाए गए हैं।
