32 देशों के बीच लखनऊ के ओजस जायसवाल ने जीता गोल्ड, थाईलैंड में भारत का बढ़ाया मान
31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच ओजस ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया और लखनऊ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।
ओजस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अरुण शाह, माता उपमा शाह, परिवार के सहयोग और SS Taekwondo Academy के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। लगातार मेहनत, समर्पण और कठोर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
अकादमी के मुख्य कोच शिवांशु शर्मा ने कहा कि ओजस की जीत पूरे अकादमी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना न केवल खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि प्रदेश और देश के लिए भी सम्मान की बात है।
ओजस जायसवाल की इस सफलता पर खेल जगत, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
