ओमेक्स ने हरमनप्रीत कौर को बनाया अपना नया ब्रांड एम्बैसडर

ओमेक्स और हरमनप्रीत की नई साझेदारी—सफलता, भरोसे और प्रेरणा की नई दिशा
कंपनी का जोर खेल, प्रतिभा और कम्युनिटी बिल्डिंग को साथ लेकर आगे बढ़ने पर
 
ओमेक्स और हरमनप्रीत की नई साझेदारी—सफलता, भरोसे और प्रेरणा की नई दिशा  कंपनी का जोर खेल, प्रतिभा और कम्युनिटी बिल्डिंग को साथ लेकर आगे बढ़ने पर
लखनऊ, 7 नवंबर 2025: देश की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स लिमिटेड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने नए ब्रांड एम्बैसडर के रूप में शामिल किया है। कंपनी के अनुसार यह एसोसिएशन ओमेक्स की उस सोच को और सशक्त करेगा जिसके तहत वह खेल जगत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ऐसे प्रीमियम इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर फोकस कर रही है, जहाँ खिलाड़ी और कम्युनिटी दोनों बेहतर भविष्य को आकार दे सकें।

हरमनप्रीत कौर ने कहा, “ओमेक्स से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। कंपनी जिस दृष्टि और सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम कर रही है—वह युवाओं, खिलाड़ियों और समाज को एक बेहतर दिशा देने में मदद करेगा। ओमेक्स ऐसे स्पेसेज़ विकसित कर रहा है जो सिर्फ रहने लायक नहीं बल्कि सपनों को साकार करने वाला एनवायरमेंट तैयार करते हैं।”

ओमेक्स लिमिटेड के एमडी मोहित गोयल ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान और युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हरमनप्रीत कौर का ओमेक्स परिवार में स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी है। यह साझेदारी स्पोर्ट्स और कम्युनिटी डवलपमेंट को साथ लेकर आगे बढ़ने की हमारी फिलॉसफी को और मजबूत करेगी तथा लोगों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी।”

Tags