वांतारा के विशेष दौरे पर लियोनेल मेस्सी ने भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त किया

During his special visit to Vantara, Lionel Messi had an unforgettable experience connected to Indian spiritual traditions and wildlife conservation.
 
oioiio

जामनगर, भारत | 16 दिसंबर 2025  विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वांतारा—वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र—का विशेष भ्रमण किया। वांतारा की कार्यप्रणाली सनातन धर्म की उस भावना से प्रेरित है, जिसमें प्रकृति और सभी जीवों के प्रति श्रद्धा और सह-अस्तित्व को सर्वोच्च महत्व दिया गया है। मेस्सी की यह यात्रा इसी सांस्कृतिक दर्शन की जीवंत झलक बनी।

अपने प्रवास के दौरान मेस्सी ने पारंपरिक हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की, संरक्षण में रह रहे वन्यजीवों का अवलोकन किया तथा देखभालकर्ताओं और संरक्षण विशेषज्ञों से संवाद किया। उनकी उपस्थिति में विनम्रता, संवेदनशीलता और मानवीय करुणा स्पष्ट रूप से दिखाई दी—वे गुण जिनके लिए वे वैश्विक स्तर पर जाने जाते हैं। यह यात्रा वन्यजीव संरक्षण के साझा उद्देश्य को लेकर अनंत अंबानी के साथ उनके आत्मीय संबंध को भी रेखांकित करती है।

7787

मेस्सी अपने इंटर मियामी क्लब के साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल के साथ वांतारा पहुँचे। उनका स्वागत पारंपरिक भारतीय शैली में लोकसंगीत, पुष्पवर्षा और विधिवत आरती के साथ किया गया। उन्होंने मंदिर में आयोजित महा आरती में भी भाग लिया, जिसमें अंबे माता, गणेश, हनुमान पूजन और शिव अभिषेक शामिल था। इस अवसर पर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की गई, जो भारत की शाश्वत सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।

uuui

स्वागत के पश्चात मेस्सी ने वांतारा के विशाल संरक्षण परिसर का भ्रमण किया। इस परिसर में बचाए गए शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी, शाकाहारी जीव, सरीसृप और दुनिया भर से लाए गए कम उम्र के वन्यजीवों की देखभाल की जाती है। उन्होंने ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स और विश्व के सबसे बड़े रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का भी अवलोकन किया, जहाँ कार्य की व्यापकता और दीर्घकालिक दृष्टि ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया।

999

बिग कैट केयर सेंटर में मेस्सी ने प्राकृतिक वातावरण में रह रहे शेरों, तेंदुओं और बाघों को करीब से देखा, जिनमें से कई जिज्ञासावश उनके पास भी आए। इसके बाद उन्होंने हर्बिवोर और रिपटाइल केयर सेंटर का दौरा किया, जहाँ उन्नत पशु-चिकित्सा, संतुलित पोषण, व्यवहार-आधारित प्रशिक्षण और सुव्यवस्थित देखभाल प्रणाली के माध्यम से जानवरों की सेवा की जा रही है। उन्होंने मल्टी-स्पेशियलिटी वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल में चल रही चिकित्सकीय और शल्य प्रक्रियाओं का भी प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा ओकापी, गैंडे, जिराफ और हाथियों को भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने भारत में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

फॉस्टर केयर सेंटर, जहाँ अनाथ और कमजोर पशु शावकों का संरक्षण किया जाता है, वहाँ मेस्सी ने उनके पुनर्वास और संघर्ष की प्रेरक कहानियाँ सुनीं। एक भावनात्मक क्षण में अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने एक शेर के शावक का नाम “लियोनेल” रखा, जो अब आशा, करुणा और निरंतरता का प्रतीक बन गया है।

8999

दौरे का सबसे यादगार क्षण एलिफेंट केयर सेंटर में देखने को मिला, जहाँ मेस्सी ने मणिकलाल नामक हाथी के बच्चे से मुलाकात की। मणिकलाल को दो वर्ष पूर्व उसकी बीमार माँ प्रतिमा के साथ लकड़ी उद्योग में अमानवीय श्रम से मुक्त कराया गया था। इस अवसर पर मेस्सी ने मणिकलाल के साथ फुटबॉल आधारित एक रोचक एनरिचमेंट गतिविधि में भाग लिया, जिसने खेल और आनंद की सार्वभौमिक भावना को उजागर किया। यह दृश्य सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।

अनंत अंबानी द्वारा वांतारा आने और पशु व मानव कल्याण के लिए प्रेरणा देने पर आभार व्यक्त किए जाने पर मेस्सी ने स्पेनिश भाषा में कहा,
“वांतारा में जो कार्य हो रहा है, वह वास्तव में अद्भुत है। जानवरों की देखभाल, उनका संरक्षण और पुनर्वास बेहद प्रभावशाली है। यहाँ बिताया गया समय हमें हमेशा याद रहेगा। हम निश्चित रूप से फिर लौटेंगे और इस नेक प्रयास का समर्थन करते रहेंगे।”

ppp

यात्रा के समापन पर मेस्सी ने नारियल उत्सर्ग और मटकी फोड़ जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया, जो शुभ आरंभ और सद्भावना के प्रतीक हैं। समारोह शांति और मंगलकामना के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। लियो मेस्सी फाउंडेशन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल कल्याण के लिए कार्य कर रहे मेस्सी ने वांतारा के उद्देश्य से गहरा जुड़ाव व्यक्त करते हुए जानवरों के लिए करुणामय और विज्ञान-आधारित देखभाल की इसकी दृष्टि की मुक्तकंठ से सराहना की।

Tags