बाल दिवस पर आदर्श इंटर कॉलेज, रुदौली में छात्रा ने संभाली प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी

On Children's Day, a student took over the responsibility of the Principal at Adarsh ​​Inter College, Rudauli.
 
On Children's Day, a student took over the responsibility of the Principal at Adarsh ​​Inter College, Rudauli.

रुदौली, 14 नवम्बर 2025। बाल दिवस के अवसर पर आदर्श इंटर कॉलेज, रुदौली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर प्रबंधक श्री राम कैलाश मौर्य, प्रधानाचार्य श्री पंकज मौर्या एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर विद्यालय की संपूर्ण जिम्मेदारियाँ छात्र-छात्राओं को सौंपी गईं। कक्षा 12 की छात्रा आकांक्षा सिंह ने एक दिवसीय प्रधानाचार्या का दायित्व संभाला, जबकि उसी कक्षा की छात्रा वर्तिका शर्मा को उप-प्रधानाचार्या बनाया गया। कक्षा 11 के छात्र अनुरुद्ध मिश्रा ने मुख्य प्रशासक के रूप में सभी व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया। विभिन्न कक्षाओं के अन्य छात्रों ने भी शिक्षक की भूमिका निभाई और विद्यालय के सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया।

uiopi

विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री पंकज मौर्य ने एक दिवसीय प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्या और मुख्य प्रशासक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में बदलते माहौल और नई भूमिकाओं को निभाने के अनुभव ने सभी छात्रों को विशेष रूप से आनंदित किया।

Tags