बाल दिवस पर बच्चों को वितरित किए ज्यामिति बॉक्स, केक काटकर मनाई पंडित नेहरू की जयंती
Geometry boxes were distributed to children on Children's Day, and Pandit Nehru's birth anniversary was celebrated by cutting a cake.
Sun, 15 Nov 2026
लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला सह-कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता ने लखनऊ के सिकंदर नगर बस्ती क्षेत्र में बच्चों के बीच पहुंचकर बाल दिवस मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने बूथ अध्यक्ष आशा जी से आत्मीय मुलाकात की तथा बस्ती के बच्चों को इंस्ट्रूमेंट बॉक्स (ज्यामिति बॉक्स) वितरित किए। इसके साथ ही केक काटकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई।

बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर गीता गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनकी शिक्षा ही बेहतर समाज एवं उज्ज्वल राष्ट्र के निर्माण का आधार है।
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा के संकल्प को दोहराया।
सुश्री गीता गुप्ता
जिला सह-कोषाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखनऊ महानगर
राष्ट्रीय अध्यक्ष, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
174, मध्य विधानसभा, लखनऊ
