देव दीपावली पर ‘देवो’ की अनूठी पहल ने जीता काशीवासियों का दिल, गंगा में साकार हुआ शाही विवाह का नजारा

On Dev Deepawali, a unique initiative by the ‘Devos’ (volunteers/participants) won the hearts of the people of Kashi, as a grand, royal-style wedding scene came to life on the Ganga.
 
jjn
वाराणसी/लखनऊ डेस्क (आर.एल. पाण्डेय)। देव दीपावली के पावन अवसर पर काशी के ऐतिहासिक घाट जब लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा रहे थे, उसी दौरान गंगा की लहरों पर एक अनूठी शाही प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सियाराम के प्रतिष्ठित मेन्स एथनिक वियर ब्रांड ‘देवो’ ने 23 और 24 नवंबर 2026 को वाराणसी में देश का पहला ‘रॉयल बनारसी हेरिटेज वेडिंग ऑन द घाट’ यानी फ्लोटिंग शादी मंडप आयोजित कर एक अनूठी पहल की।


इस आयोजन के जरिए ब्रांड ने काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक विवाह परंपराओं और भारतीय परिधानों की भव्यता को एक साथ प्रस्तुत किया। इसके साथ ही देवो ने वाराणसी में अपने दो नए एक्सक्लूसिव स्टोर दुर्गाकुंड और मलदहिया में भी शुरू किए हैं।


रविदास घाट से नमो घाट तक आकर्षण का केंद्र बनी शाही विवाह नौका


काशी के प्रमुख घाटों रविदास घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट के आसपास गंगा की लहरों पर सजी शाही विवाह नौका लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। फूलों से भव्य रूप में सजाए गए तैरते विवाह मंडप में ‘द रॉयल ग्रूम ऑफ बनारस’ की थीम पर सजे दूल्हे, दुल्हन और पारंपरिक वेशभूषा में पंडित द्वारा संपन्न कराई जा रही विवाह रस्मों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


संध्या गंगा आरती के दौरान इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने इस खूबसूरत दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया और देवो की पहल की सराहना की। काशी की आध्यात्मिक पहचान के बीच शाही विवाह की इस प्रस्तुति ने लोगों को एक यादगार अनुभव दिया।


‘मेड ऑफ इंडिया’ सोच में झलकी काशी की सांस्कृतिक विरासत


बनारस सदियों से भारतीय हथकरघा, बुनकरी कला, शाही परिधानों और पारंपरिक विवाह समारोहों के लिए प्रसिद्ध रहा है। देवो का ‘मेड ऑफ इंडिया’ दर्शन भी भारतीय संस्कृति और कारीगरी की इसी समृद्ध परंपरा से प्रेरित है। सियाराम की चार दशक पुरानी वस्त्र निर्माण विरासत के साथ देवो भारतीय शिल्पकला और आधुनिक फैशन का संगम प्रस्तुत कर रहा है।


इस आयोजन को मिले जनसमर्थन पर विकास मल्होत्रा, व्यवसाय प्रमुख (देवो) एवं उपाध्यक्ष (सियाराम) ने कहा कि अस्सी, दशाश्वमेध, रविदास और नमो घाट पर संध्या आरती के दौरान उमड़े जनसमूह से मिले प्यार और उत्साह ने उन्हें भावुक कर दिया। उनका उद्देश्य ऐसी यादगार प्रस्तुति देना था, जो ‘द रॉयल ग्रूम ऑफ बनारस’ और देवो की ‘मेड ऑफ इंडिया’ सोच को जीवंत कर सके। उन्होंने कहा कि काशीवासियों से मिला सम्मान और स्नेह ब्रांड के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।


शादी और त्योहारों के लिए मेन्स एथनिक वियर की खास रेंज


आगामी वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए देवो ने पूर्वांचल के दूल्हों, बारातियों और परिवारों के लिए आकर्षक मेन्स एथनिक कलेक्शन पेश किया है। इसमें शादी के मुख्य समारोह के लिए बारीक हैंड एम्ब्रॉयडरी, रिच सिल्क और पारंपरिक बुनकरी से तैयार प्रीमियम शेरवानी शामिल हैं।


इसके अलावा संगीत और कॉकटेल समारोहों के लिए आधुनिक डिजाइन वाले इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और क्लासिक बंदगला सूट उपलब्ध हैं। वहीं हल्दी, मेहंदी और अन्य पारिवारिक रस्मों के लिए आकर्षक रंगों में फेस्टिव कुर्ते, बंडी सेट और नेहरू जैकेट की रेंज भी पेश की गई है।


शाही परिधान को संपूर्ण रूप देने के लिए साफा, पगड़ी, स्टोल, ब्रोच और पारंपरिक फुटवियर की विशेष रेंज भी उपलब्ध है।


दुर्गाकुंड और मलदहिया में खुले देवो के नए स्टोर
देशभर में 24 से अधिक एक्सक्लूसिव स्टोर संचालित करने वाला देवो अब वाराणसी में भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। शहर के दुर्गाकुंड और मलदहिया में नए स्टोर खुलने से स्थानीय ग्राहकों के साथ ही पूर्वांचल के लोगों को भी शादी, उत्सव और खास अवसरों के लिए प्रीमियम मेन्स एथनिक परिधानों की विस्तृत रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

Tags