देव दीपावली पर लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद ने की दीप सज्जा

दैनिक जागरण के दीपोत्सव में परिषद के सदस्यों और गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया प्रकाश, आस्था और एकता का संदेश

 
fgd

लखनऊ। देव दीपावली के पावन अवसर पर दैनिक जागरण की ओर से छठ घाट, लक्ष्मण मेला स्थल पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में मानवाधिकार जनसेवा परिषद ने दीप सज्जा में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर दीप सजाए और दीप प्रज्ज्वलित कर पर्व की खुशियों में भागीदारी की।

6t6tt

दीप सज्जा अभियान में मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा के साथ रेखा शर्मा, आशा सिंह, सुमन लता सिंह, अर्थ शर्मा, आकाश सिन्हा, आर्यन श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी तथा ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा अपनी पत्नी अपेक्षा शर्मा के साथ शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की शोभा बढ़ाई।

yut6

दीपों की रोशनी से सजे घाट पर उपस्थित लोगों ने देव दीपावली के उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। आयोजन ने सामूहिक सहभागिता, सामाजिक एकजुटता और भारतीय संस्कृति की परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

Tags