उन्नाव में प्रथम आगमन पर वरिष्ठ समाजसेविका गीता गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर हुआ विचार-विमर्श

dscdsa

उन्नाव/लखनऊ, डेस्क आर.एल. पाण्डेय। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ की 174-मध्य विधानसभा से जुड़ी वरिष्ठ समाजसेविका गीता गुप्ता के उन्नाव जनपद में प्रथम आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, संगठनात्मक समन्वय और आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम के पहले चरण में कोलुहागाड़ा मोड़, बेथर में शिवा शुक्ला एवं उनके सहयोगियों ने गीता गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के बीच परिचयात्मक संवाद हुआ। साथ ही, संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

ठक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों, सिद्धांतों, सुशासन, विकासोन्मुखी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने आमजन से प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक पाल, प्रदेश अध्यक्ष अनीता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रीता नाथ, सदस्य सरिता बाजपेई, वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू सिंह, उन्नाव के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, श्रीकांत तिवारी और लखनऊ की जिला उपाध्यक्ष रुचि सिंह का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में रजनीकांत तिवारी, प्रभात पांडेय, आशीष मिश्रा, राजन तिवारी, शिवम पांडेय, रिंकू शुक्ला, रौनक बाजपेयी, गोलू, आयुष (छोटू), छन्नमन सहित अनेक कार्यकर्ता, सहयोगी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

लाल कुआं तिराहे पर भी हुआ स्वागत, 2027 के चुनाव पर मंथन

इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लाल कुआं तिराहे के ‘विजय संकल्प यात्रा—एक बार फिर योगी सरकार’ जनसंपर्क कार्यालय में ओंकार नाथ शुक्ला ने गीता गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। यहां भी स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ परिचयात्मक संवाद हुआ।

बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और कार्यप्रणाली के साथ-साथ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठनात्मक रणनीति को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी करने और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विचार रखे गए।

चर्चा में गरीब, वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों तक न्याय, मूलभूत सुविधाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

जितेंद्र द्विवेदी और पंकज अवस्थी रहे मुख्य आयोजक

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जितेंद्र द्विवेदी और पंकज अवस्थी रहे। आयोजकों के विशेष आमंत्रण पर ही वरिष्ठ समाजसेविका गीता गुप्ता उन्नाव पहुंचीं। उनके दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजू यादव, बिंदादीन, अनुराग, प्रभात और आशीष सहित अनेक स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

समूचा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान जनसंवाद को बढ़ावा देने, स्थानीय स्तर पर आपसी समन्वय मजबूत करने, जनसमस्याओं को समझने और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया।

Tags