पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के जन्मदिन पर अस्पतालों में बांटे फल, बच्चों को दी पाठ्य सामग्री

Fruit distributed in hospitals and study materials given to children on former MP Daddan Mishra's birthday.
 
vhjug

बलरामपुर। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को जिलेभर में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए, जबकि बच्चों को पढ़ाई से संबंधित पाठ्य सामग्री बांटी गई। कई स्थानों पर केक काटकर पूर्व सांसद का जन्मदिन मनाया गया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। समर्थकों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की मदद भी की।

समर्थक अतुल तिवारी, भाजपा जिला मंत्री अरविंद तिवारी, सुनील निषाद, चंद्र प्रकाश गुप्ता और केएम शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान बच्चों को अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। समर्थकों ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करना इसे मनाने का बेहतर माध्यम है।

jioji

इसके बाद जिले के कई स्थानों पर केक काटकर दद्दन मिश्र के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की गई। समर्थकों ने कहा कि दद्दन मिश्र बलरामपुर-श्रावस्ती के लोगों से लगातार जुड़े रहे हैं। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी समस्याओं को उठाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। उन्होंने दोनों जिलों के विकास से जुड़े मुद्दों को विभिन्न मंचों पर उठाया और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए हैं।

भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

पूर्व सांसद के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ चौक, उतरौला के राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ‘मोनू’ और नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

hio

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद का जन्मदिन सेवा, जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Tags