डीएम के निर्देश पर 24 उर्वरक दुकानों की जांच, अनियमितता मिलने पर छह विक्रेताओं को नोटिस

On the instructions of the DM, 24 fertilizer shops were inspected and notices were issued to six vendors for irregularities.
 
On the instructions of the DM, 24 fertilizer shops were inspected and notices were issued to six vendors for irregularities.
बलरामपुर। रबी सीजन के दौरान किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने पूरे जनपद में उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं की जांच हेतु राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों की तहसीलवार टीमों का गठन किया है।
गठित टीमों ने जनपद की सभी तीनों तहसीलों में उर्वरक व कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता, मूल्य एवं वितरण व्यवस्था की व्यापक जांच की। निरीक्षण के दौरान 24 दुकानों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा 12 कीटनाशकों के नमूने जांच हेतु लिए गए।

अनियमितता मिलने पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान नियम विरुद्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर—
4 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस,
6 विक्रेताओं को चेतावनी नोटिस जारी की गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनपद में उर्वरक, बीज और कीटनाशी दवाओं की नियत दर पर निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कृत्रिम संकट या मनमानी दरें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

सख्त संदेश: नियमों का उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 के तहत कठोर कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।

Tags