अंतिम सावन पर मजदूर हित महासंघ ने वृद्धाश्रम में कराया रुद्राभिषेक, बुजुर्गों को कराया भोजन

On the last day of the month of Sawan, the Mazdoor Hit Mahasangh organized a Rudrabhishek ceremony at an old age home and served a meal to the elderly residents.
 
sggsgs
लखनऊ, 27 अगस्त। सावन के पावन महीने के अंतिम अवसर पर मजदूर हित महासंघ की ओर से सरोजनी नगर स्थित सामाजिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम में भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव से समाज में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।

sbbs

रुद्राभिषेक के बाद वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और उन्हें फल वितरित किए गए। आयोजन के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया।

sbbsb


कार्यक्रम में मजदूर हित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कल्पना सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा संदीप नेचुरोपैथी फाउंडेशन की निदेशक एवं एंटरप्रेन्योर सुश्री स्वाति सिंह, एंटरप्रेन्योर सुश्री अन्निभा सैनी, वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्री कीर्ति बाजपेयी सहित आश्रम के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद समाज को दिशा देने का काम करते हैं। इसलिए बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मजदूर हित महासंघ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखेगा।

ebbe


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कल्पना सिंह ने कहा कि सावन के पवित्र महीने के अंतिम अवसर पर वृद्धजनों के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराना और उनके साथ भोजन एवं फल साझा करना आस्था के साथ सेवा का भी संदेश देता है।

sbsb

उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना, उन्हें सम्मान और अपनापन देना ही आयोजन का प्रमुख उद्देश्य था।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान शिव से सभी के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर समाजसेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Tags