80वें स्वतंत्रता दिवस पर इरम एजुकेशनल सोसाइटी में देशभक्ति की गूंज, आदर्श नागरिक बनने का दिया संदेश

Echoes of patriotism at Iram Educational Society on the 80th Independence Day; message conveyed to become ideal citizens.
 
toiyuo
लखनऊ। इरम एजुकेशनल सोसाइटी के इंदिरा नगर स्थित मुख्य परिसर में इरम पब्लिक कॉलेज एवं इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी के निदेशक ख्वाजा सैय्यद फैजी यूनुस ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और प्रेरक वक्तव्यों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया। डिग्री कॉलेज की छात्रा आयुषी वर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि दिव्यांजलि चौधरी ने कविता पाठ किया। इरम पब्लिक कॉलेज की छात्रा प्रिया राणा ने अपने वक्तव्य के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशी और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की।

मुख्य अतिथि ख्वाजा सैय्यद फैजी यूनुस, सचिव ख्वाजा सैय्यद सैफी यूनुस, इरम पब्लिक कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सहर सुल्तान तथा इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा खान ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इससे पूरा परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

hiohi

राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण

अपने संबोधन में निदेशक ख्वाजा फैजी यूनुस ने कहा कि देशभक्ति का अर्थ केवल सीमा पर जाकर देश की रक्षा करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों और कानून का पालन करके राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इरम एजुकेशनल सोसाइटी ने संघर्ष और कड़ी मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाई है, उसी प्रकार देश को भी विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर परिश्रम और समर्पण की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों के साथ कदमताल करते हुए युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

डॉ. सीमा खान ने कहा कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। वहीं इरम पब्लिक कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सहर सुल्तान ने कहा कि देश ने हमें स्वतंत्रता दी है और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे विकसित एवं सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी मेहनत करें।

उन्होंने कहा कि एक शिक्षाविद के रूप में इरम संस्थान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य करना उनकी जिम्मेदारी है। इसी प्रकार प्रत्येक नागरिक को एक साझा उद्देश्य के साथ विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए।

yuyf

विभिन्न शाखाओं में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

इरम एजुकेशनल सोसाइटी के अंतर्गत लखनऊ और बाराबंकी में संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए। इनमें इरम कॉन्वेंट कॉलेज राजाजीपुरम, इरम कॉन्वेंट कॉलेज कुर्सी रोड, इरम कॉन्वेंट कॉलेज भोलानाथ, इरम मॉडल स्कूल गोमती नगर, इरम मॉडल निस्वा स्कूल बारूदखाना, आइडियल गर्ल्स स्कूल सहित बाराबंकी की विभिन्न शाखाएं शामिल रहीं।

सभी संस्थानों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, शिक्षा तथा जिम्मेदार नागरिकता का संकल्प लिया।

Tags