दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

On the occasion of Diwali, Municipal Council Chairperson Dr. Dheeru honored the sanitation workers and staff members.
 
675r

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने दीपावली एवं अन्य पावन पर्वों के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान सफाईकर्मियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मिष्ठान एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं नगर पालिका परिवार की मातृशक्ति को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सभासदों की उपस्थिति में नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। विशेष रूप से सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और जलापूर्ति से जुड़े कार्मिकों के योगदान की सराहना की गई। अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सभी को धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को भी मिष्ठान एवं उपहार भेंट किए गए। सभासदों को सम्मानित कर उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

नगर के विकास में पालिका कर्मियों की अहम भूमिका

अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि नगर की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने में नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निरंतर परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव से ही नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

787

उन्होंने कहा कि नगर का विकास किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे नगर पालिका परिवार के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है। त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने से पारिवारिक एवं सामाजिक एकता मजबूत होती है।कार्यक्रम में सभासदगण, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने समस्त नगरवासियों को दीपावली सहित सभी पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।

Tags