गुरु पर्व पर देवीपाटन पीठाधीश्वर को डमरू सहित त्रिशूल भेंट, जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद

Trishul and Damru presented to the Devipatan Peethadheeshwar on Guru Parv; public representatives sought blessings.
 
shhshs
बलरामपुर। गुरु पर्व के पावन अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने प्रसिद्ध  पहुंचकर देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा और आस्था के प्रतीक डमरू सहित त्रिशूल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पर्व के अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए धर्म, संस्कृति, सद्भाव और सेवा की भावना को समाज में और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की।

sbsb


कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्त, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, संजय शुक्ला, डी.पी. सिंह बैस, गौरव मिश्र, शिवम मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी देवीपाटन पीठाधीश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पर्व के इस आध्यात्मिक एवं गरिमामय आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की।

Tags