अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अमृत विचार’ का महिला सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति भी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष Geeta Gupta, महासचिव Prachi Pandey, जिला अध्यक्ष Sunita Chatterjee, जिला उपाध्यक्ष Khushboo Kesarwani, वरिष्ठ नगर अध्यक्ष Ruchi Singh, Jyoti Tiwari, Mansi और Uzma सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
सभी वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा इस सराहनीय पहल के लिए अमृत विचार समाचार पत्र की प्रशंसा की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना और नई पीढ़ी की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
