कारगिल विजय दिवस पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने 527 दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित किया ‘शहीद स्मृति कार्यक्रम’
लखनऊ, 26 जुलाई 2026। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा स्मृतिका परिसर में ‘शहीद स्मृति कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा उनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह रहे। इस अवसर पर परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के बड़े भाई मनमोहन पांडेय का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं, कारगिल योद्धा सैनिक सुनील जंग की माता श्रीमती बीना जंग एवं उनकी बहन का सम्मान लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने किया।

इस अवसर पर मेजर जनरल मनीष कुकरेती (सेना मेडल), भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य प्रमोद शर्मा, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, सेंचूरियन फाउंडेशन के चेयरमैन हेमंत दीक्षित सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनकी स्मृति में 527 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पूर्व सैनिकों का सम्मान तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत लेज़र शो कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आद।

मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रक्षा अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह और राष्ट्रभक्ति का भाव देखने को मिला। उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संकल्प लिया।
समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों, पूर्व सैनिकों, रक्षा अभ्यर्थियों एवं नागरिकों ने भारतीय वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का भावपूर्ण अवलोकन किया। इस प्रस्तुति ने कारगिल युद्ध की गौरवगाथा को सजीव रूप में प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति, गौरव और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम का समापन "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ हुआ।
