महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा ने किया माल्यार्पण, विशाल भंडारे का आयोजन
On Maharana Pratap Jayanti, Kshatriya Mahasabha offered garlands and organised a huge feast.
Sat, 9 May 2026
लखनऊ। शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए तथा उनके त्याग, वीरता और बलिदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महासभा के अवध क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष वीरपाल सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में हुसैनगंज में किया गया, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विकास सिंह भदौरिया, दया शंकर सिंह, अश्विनी सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह, कैंट विधानसभा के प्रत्याशी अमर पाल सिंह, आशीष सिंह, विवेक सिंह, सर्वेश सिंह एवं प्रबल प्रताप सिंह भदौरिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा पुरानी जेल रोड स्थित श्री सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे का उद्घाटन पूर्व आईयूपी पुलिस अधिकारी एवं प्रदेश संरक्षक सतेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को सब्जी-पूड़ी, बूंदी, कोल्ड ड्रिंक, फ्रूटी, बिस्किट और नमकीन आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार सिंह एवं वीर बहादुर सिंह का विशेष योगदान रहा।
भंडारा देर रात तक चलता रहा, जिसमें दिनभर एवं शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
