शिक्षक दिवस पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने जिले के कई शिक्षकों को सम्मानित किया
On Teachers' Day, former MP Daddan Mishra honored many teachers of the district
Fri, 5 Sep 2025
बलरामपुर। शिक्षक दिवस पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने जिले के कई शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “शिक्षक समाज के असली निर्माता होते हैं। छात्र एक अनगढ़ पत्थर की तरह होता है, जिसे गुरु शिक्षा रूपी छैनी और हथौड़ी से सुंदर आकार देता है।”
धुसाह क्षेत्र में उन्होंने शिक्षक इन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर कई शिक्षकों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया।
पूर्व सांसद ने कहा कि शिक्षक ही समाज को नई दिशा और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, उमाशंकर त्रिपाठी, पंकज मिश्र, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
