श्री श्री नव दुर्गे श्रृंगार समिति के 51वें वार्षिकोत्सव में हुआ विशाल जागरण, भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

A grand 'jagran' (devotional night vigil) was held during the 51st annual festival of the Shri Shri Nav Durge Shringar Samiti, with devotees dancing through the night to devotional songs (bhajans).
 
whhe
बलरामपुर। श्री श्री नव दुर्गे श्रृंगार समिति, बड़ा पुल चौराहा के तत्वावधान में आयोजित 51वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत शनिवार रात मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। भक्तिमय भजनों और मधुर सुरलहरियों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। जागरण में श्रद्धालु पूरी रात भजनों पर झूमते रहे।


मां भगवती के जागरण का शुभारंभ जगतजननी मां जगदंबा की पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर विधायक पलटूराम तथा आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समिति के संरक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘शिवा’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार साहू, महामंत्री नीरज मोदनवाल, दीपक चौहान, संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता और समिति के संस्थापक प्रधान शिव कुमार चौरासिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर सदर विधायक पलटूराम ने समिति के पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की और नगरवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना मां भगवती से की। समिति के संरक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के मीडिया प्रभारी एवं विधिक सलाहकार लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेंद्र कुमार चौहान ने किया।


इसके बाद भजन संध्या का सिलसिला शुरू हुआ, जो रविवार सुबह आरती और पूजन के साथ संपन्न हुआ। जागरण में गोरखपुर के प्रसिद्ध भजन गायक नीलेश भट्ट ने भगवान गणेश की वंदना और ‘पधारो श्रीगणेश जी’ भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


अयोध्या धाम से आईं भजन गायिका एवं यू-ट्यूबर खुशबू मिश्रा ने ‘तेरा प्यारा सजा है दरबार भवानी’ और ‘लाल लाल मुखड़े पर लाल चुनरी सजल बा’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, प्रयागराज की सुप्रसिद्ध भजन गायिका जूली सिंह ने ‘बजरंगबली लाल लंगोटे वाले’ भजन से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उनके भजन ‘जब जिद पर आ गई पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तर्षि’ को श्रोताओं ने खूब सराहा। बहराइच के भजन गायक सौरभ त्रिपाठी और अयोध्या के सौरभ शुक्ला ने भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के जिला प्रतिनिधि एवं नागरिक सुरक्षा समिति के पोस्ट वार्डेन आनंद कुमार चौहान, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीष दूबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, भाजपा महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना पाण्डेय, सभासद सरोज तिवारी, सुभाष पाठक, राघवेंद्र कांत सिंह, राकेश कश्यप, नंदलाल तिवारी तथा समिति के देव गुप्त, संदीप गुप्त और डब्लू चौरासिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Tags