यूपी स्थापना दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में सजी शिक्षा चौपाल, मेधावी छात्र-छात्राएं व शिक्षक सम्मानित

On Uttar Pradesh Foundation Day, an education forum was organized at PM Shri School, where meritorious students and teachers were honored.
 
huoui
बलरामपुर।उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जनपद बलरामपुर के विकास खंड श्रीदत्तगंज अंतर्गत न्याय पंचायत आदम प्रेमनगर की शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन शनिवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 uyou

शिक्षा चौपाल की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक इशराक अहमद खान ने की। कार्यक्रम के दौरान न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों से आए बालवाटिका, कक्षा एक एवं कक्षा दो के उन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने निपुण लक्ष्य को सर्वश्रेष्ठ रूप से प्राप्त किया। इसके साथ ही अन्य कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 ouio

शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। प्रत्येक विद्यालय से एक उत्कृष्ट शिक्षक तथा एक उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकत्री को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर शिक्षा और बाल विकास के लिए कार्य कर रहे कर्मियों को प्रेरित करना रहा।

 uiou

इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकुल अरुण कुमार यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आगामी निपुण परीक्षा, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास के लाभ तथा डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी जाने वाली धनराशि के सदुपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।

 joui

कार्यक्रम में शिक्षक संकुल राजेंद्र प्रसाद वर्मा एवं रामलाल गुप्त सहित इशराक अहमद खान, गोपाल शुक्ल, अबूकमर आलम, अखिलेश यादव, दिनेश सिंह, सविता पाण्डेय, रोहित, कृष्ण कुमार, प्रखर, स्वाती, मुजीब, राहुल, आदित्य, शिवप्रसाद, सरफराज, सौम्य, अंकित, शुभेच्छा, वैभव, मिथिलेश, रामसूरत, गायत्री, अविनाश, अंजलि सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags