विश्व धरोहर दिवस पर छात्रों ने रेजीडेंसी में किया शैक्षिक भ्रमण
On World Heritage Day, students made an educational tour to the Residency.
Sun, 19 Apr 2026
लखनऊ, 18 अप्रैल 2026। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के छात्रों ने रेजीडेंसी लखनऊ में शैक्षिक भ्रमण कर ऐतिहासिक विरासत के महत्व को समझा।

विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने छात्रों को रेजीडेंसी परिसर का भ्रमण कराया और वहां स्थित ऐतिहासिक इमारतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने विश्व विरासत पर आधारित एक जानकारीपूर्ण फिल्म भी देखी और विभिन्न विश्व धरोहर स्थलों के बारे में ज्ञान प्राप्त किया।
शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण से छात्रों के ज्ञान में वृद्धि हुई है और उन्हें अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता भी मिली है।
