विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एम.एल.के. (पी.जी.) कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

On World Suicide Prevention Day, three-day workshop concluded at M.L.K. (PG) College
 
On World Suicide Prevention Day, three-day workshop concluded at M.L.K. (PG) College

बलरामपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) के अवसर पर एम.एल.के. (पी.जी.) कॉलेज, बलरामपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित “Change the Narrative Against Suicide” विषयक तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन 12 सितंबर 2025 को हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यशाला संयोजक स्वदेश भट्ट, आयोजन सचिव कृतिका तिवारी, सह-संयोजक डॉ. वंदना सिंह एवं सह-संयोजक सुनील कुमार शुक्ल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

ooo

प्रशिक्षण सत्र

अंतिम दिन के प्रथम सत्र में टेलीमानस परामर्शदाता विवेक सिंह ने प्रतिभागियों को माइंडफुलनेस और तनाव-प्रबंधन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या से जुड़ी नकारात्मक धारणाओं को संवेदनशील संवाद और जिम्मेदार संचार के माध्यम से बदला जा सकता है।

tt

प्राचार्य और अध्यक्षीय संबोधन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के सशक्त प्रवक्ता बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. एस.पी. मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि “आत्महत्या कोई समाधान नहीं, बल्कि एक रोके जा सकने वाली सामाजिक-स्वास्थ्य समस्या है।” उन्होंने मानसिक दृढ़ता (Resilience) को बढ़ाने, सामाजिक कलंक (Stigma) को तोड़ने और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने पर बल दिया।

jyujy

संचालन और संकल्प

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव कृतिका तिवारी ने किया, तकनीकी सहयोग राजर्षि मणि त्रिपाठी ने प्रदान किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वंदना सिंह ने किया। इस अवसर पर परामर्श समिति के सदस्यगण और विभिन्न प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली कि वे आत्महत्या रोकथाम के प्रति समाज में जागरूकता फैलाएँगे, संकटग्रस्त व्यक्तियों की मदद करेंगे और सामूहिक प्रयासों से आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने में योगदान देंगे।

Tags