Shri Jai Narayan Mishra Mahavidyalaya में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रेरणा एवं एकता इकाई का एक दिवसीय शिविर सम्पन्न
Shri Jai Narayan Mishra Mahavidyalaya में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रेरणा एवं एकता इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शिविर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कार्डियोलॉजी सोसाइटी द्वारा आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला में भी सहभागिता की।

सीपीआर विशेषज्ञ अभय कुमार एवं अभिषेक अग्निहोत्री ने सावधानीपूर्वक सीपीआर देने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सीपीआर हार्ट अटैक से जूझ रहे व्यक्ति को जीवनदान देने का एक प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अव्यवस्थित दिनचर्या और असंतुलित खानपान हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। अतः स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इन संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय राज श्रीवास्तव ने कॉरपोरेट क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा कौशल विकास (स्किल बिल्डिंग) पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।

कला संकाय प्रभारी प्रो. एस.सी. हजेला ने व्यक्तित्व विकास के लिए संप्रेषण कौशल (कम्युनिकेशन स्किल) पर कार्य करने की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने कहा कि सीपीआर का प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राएं अन्य लोगों को भी सुरक्षित सीपीआर का प्रशिक्षण देकर जागरूक बनाएं, ताकि संकट की स्थिति में किसी की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रेरणा तथा एकता इकाई के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
