Powered by myUpchar
एक राष्ट्र एक चुनाव से होगा देश का विकास: प्रदीप सिंह

मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत जिले के किसान, प्रबुद्धजन, महिला, आम नागरिक व मजदूर सहित सभी वर्ग से कार्यकर्ता एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में चर्चा करें। जिले में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित तमाम मोर्चा कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे लोगों की राय एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में बन सके। उन्होंने कहा कि एक देश में एक चुनाव होने से सरकार का काफी धन व समय बचेगा। अराजक तत्वों पर लगाम लगाया जा सकेगा। जनता एक ही समय में देश के पीएम के साथ ग्राम प्रधान तक को चुन सकेंगे। एक चुनाव होने से देश तेजी के साथ विकास कर सकेगा। सरकारों को चुनाव में फंसकर नहीं रहना पड़ेगा।
उन्हें काम करने के लिए पूरे पांच साल का पर्याप्त समय एक साथ मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता तिवारी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू तिवारी, अंशुमान शुक्ल, आलोक रंजन, संदीप उपाध्याय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक सिंह, साधना पाण्डेय, नंदनी शुक्ल, प्रतिमा मिश्रा व डीपी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे