एक दिवसीय PMU प्रशिक्षण कक्षा का आयोजन

Organization of a one-day PMU training session
 
sdfsd

खनऊ।  सितंबर 2026 को PMU के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कक्षा का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों को कार्यप्रणाली से जुड़े आवश्यक पहलुओं की जानकारी देने के साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण और हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी कराई गई।

प्रशिक्षण के दौरान गीता, भावना, ममता, विशाली, आरती, वंदना, खुशबू, पिंकी और रिंका यादव सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को संबंधित कार्यों को सही और प्रभावी तरीके से पूरा करने की प्रक्रिया समझाई तथा अभ्यास के माध्यम से कार्य की बारीकियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के आयोजन में एकता श्रीवास्तव और स्मिता जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण का संचालन कविता मैम द्वारा किया गया।

आयोजकों के अनुसार, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य टीम के सदस्यों को कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा। एक दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को कार्य को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

Tags