अग्निवीर वायु इंटेक (महिला एवं पुरुष) 02/2026 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व परीक्षा तिथियों का प्रसार अब माध्यमिक विद्यालयों द्वारा भी
Dissemination of online registration and exam dates of Agniveer Air Intake (Female & Male) 02/2026 through secondary schools also
Sun, 23 Nov 2025
लखनऊ, 22 नवम्बर 2025
अग्निपथ योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाली अग्निवीर वायु इंटेक 02/2026 (महिला एवं पुरुष) भर्ती प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियों—विज्ञापन, ऑनलाइन पंजीकरण और प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा—की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
लखनऊ मंडल के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि वायु सैनिक चयन केन्द्र, एयर फोर्स स्टेशन-15, कानपुर के विंग कमांडर एवं कमान अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई तिथियों और जानकारी का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी और युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।
संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने भी मंडल के सभी छह जिलों—लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव और रायबरेली—के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय अपने स्तर पर इस भर्ती संबंधी सूचना को विद्यार्थियों, अभिभावकों और जनमानस तक पहुँचाने के लिए प्रभावी पहल करेगा।
