स्पष्ट सोच फाउंडेशन और टेंडर पाम चिकित्सालय द्वारा कार्डियोलॉजी पर ऑनलाइन सत्र आयोजित
लखनऊ, 24 सितंबर 2025। सामाजिक संस्था स्पष्ट सोच फाउंडेशन एवं टेंडर पाम चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में नासिन अप्रत्यक्ष कर विभाग, लखनऊ में “कार्डियोलॉजी” विषय पर एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से नासिन व कस्टम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में जुड़े। प्रतिभागियों ने हृदय रोगों से संबंधित उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं और स्वास्थ्य जागरूकता से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में टेंडर पाम चिकित्सालय के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदेश जी ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हृदय स्वास्थ्य की देखभाल, रोगों की पहचान, समय पर बचाव और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और हृदय रोगों से बचाव संबंधी जागरूकता बढ़ाना था।
