मां सरस्वती पार्क में ओपन जिम का उद्घाटन, स्थानीय निवासियों को मिली सौगात

Open gym inaugurated at Maa Saraswati Park, a gift for local residents
 
Open gym inaugurated at Maa Saraswati Park, a gift for local residents

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। मुन्नू खेड़ा गोकुल ग्राम ई.डब्ल्यू.एस. आवास विकास कॉलोनी स्थित मां सरस्वती पार्क में आज एक ओपन जिम का उद्घाटन किया गया।

इस ओपन जिम का उद्घाटन लखनऊ पश्चिम के उपविजेता माननीय श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव जी और पार्षद श्री विनोद कुमार यादव जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में अशोक कुमार श्रीवास्तव, आचार्य रविंद्र जी, रामू जी, बृजेश जी, मनदीप जी, शीश जी, चंद्रशेखर जी, शास्त्री जी, अभिषेक जी, राहुल जी, अर्जुन जी, अंश, वंश, श्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस पहल से कॉलोनी के निवासियों को स्वस्थ रहने और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक नया अवसर मिला है।

Tags