गोमती नगर के तीन पार्कों में स्थापित हुए ओपन जिम, सांसद राजनाथ सिंह के सौजन्य से मिली सुविधा
Open gyms installed in three parks in Gomti Nagar; facility provided courtesy of MP Rajnath Singh.
Thu, 24 Sep 2026
लखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सौजन्य तथा गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के प्रयासों से गोमती नगर क्षेत्र के तीन प्रमुख पार्कों में ओपन जिम की सुविधा स्थापित की गई है। इससे स्थानीय निवासियों को पार्क में ही नियमित व्यायाम और फिटनेस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
ओपन जिम का अधिष्ठापन ओंकारेश्वर मंदिर पार्क, विनीत खंड-2, एल-2/86 के सामने, तिकोना पार्क, विराज खंड-3, 94 के सामने तथा तिकोना पार्क, विजयंत खंड-3, 223 के सामने किया गया है।
स्थानीय लोगों के लिए पार्कों में ओपन जिम की सुविधा शुरू होने से सुबह और शाम नियमित रूप से व्यायाम करने वालों को लाभ मिलेगा। महासमिति के प्रयास का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने इस सुविधा के लिए सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
