छावनी परिषद के विद्यालय में ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप, 250 बच्चों का हुआ डेंटल चेकअप

Oral health awareness camp held at Cantonment Board school; 250 children underwent dental check-ups.
 
erwfwe
लखनऊ। छावनी परिषद, लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर, I.D.E.S. के तत्वावधान में कमांड मिलिट्री डेंटल सेंटर के सहयोग से मंगला देवी जूनियर हाईस्कूल, सदर में ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में छावनी परिषद के विद्यालयों के करीब 250 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया।

बच्चों और अभिभावकों को दांतों की देखभाल के प्रति किया जागरूक

कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को दांतों एवं मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. तपन सिंह ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को ओरल हाइजीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से उनकी सफाई करना बेहद जरूरी है। बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने, अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों और जंक फूड से बचने तथा संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। उन्होंने दांतों की समय-समय पर जांच कराने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

yity

अभिभावकों ने पूछे सवाल

ओरल हेल्थ जागरूकता सत्र के दौरान अभिभावकों ने दांतों की देखभाल और बच्चों में होने वाली विभिन्न दंत समस्याओं से संबंधित सवाल पूछे। डॉ. तपन सिंह ने उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिविर के दौरान बच्चों का दंत परीक्षण कर उनकी मौखिक स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली गई। इस पहल से बच्चों में कम उम्र से ही दांतों की नियमित देखभाल और स्वच्छता की आदत विकसित करने का संदेश दिया गया।

dtyrt

डेंटल टीम और विद्यालयों के प्रधानाचार्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. तपन सिंह एवं उनकी पूरी टीम, छावनी परिषद के सभी छह विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा छावनी परिषद के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कैंप के माध्यम से बच्चों और उनके अभिभावकों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ दांत केवल बेहतर मुस्कान के लिए ही नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नियमित ब्रशिंग, संतुलित खान-पान और समय-समय पर दंत परीक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

Tags