उत्तराखंड में श्रेणी-3 और श्रेणी-4 के पट्टाधारकों को मालिकाना हक देने का आदेश जारी

भूमिहीन परिवारों को मिलेगा लाभ, नेत्रपाल सिंह अठवाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रयासों का पट्टाधारकों ने किया उल्लेख

 
XC

हरिद्वार। उत्तराखंड में श्रेणी-3 और श्रेणी-4 के पट्टाधारकों को मालिकाना हक देने के संबंध में आदेश जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों पट्टाधारक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पट्टाधारकों ने इसे लंबे समय से चल रही मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

बृजेश कुमार सोहलपुर ने बताया कि भूमिहीन लोगों के पट्टों को मालिकाना हक दिलाने के लिए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह अठवाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पट्टाधारकों को उनके पट्टों पर मालिकाना हक मिलने का रास्ता खुला है।

शशि कुमार सोहलपुर ने कहा कि प्रदेशभर में पट्टाधारक अपने भविष्य और पट्टों की स्थिति को लेकर चिंतित थे। नेत्रपाल सिंह अठवाल के नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संरक्षण में इस मुद्दे को लगातार उठाया गया। उन्होंने कहा कि पट्टाधारक इस पहल के लिए दोनों नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

UU

दलित और वंचित समाज के हितों की लड़ाई जारी रखने की अपील

दीपक कुमार बंजारेवाला ने कहा कि नेत्रपाल सिंह अठवाल लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हैं और बिना किसी स्वार्थ के सामाजिक मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में पट्टाधारकों के अधिकारों के लिए लगातार प्रयास किए गए। उनके अनुसार, प्रदेश के पट्टाधारक इस पहल को लेकर आभार जता रहे हैं।

FGHF

मास्टर गोपाल जी बंजारेवाला ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेत्रपाल सिंह अठवाल, सुखपाल सिंह जायसवाल और उनकी सहयोगी टीम लंबे समय से दलित, शोषित, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी सौंपे गए थे।

मास्टर गोपाल जी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की ओर से मीडिया के माध्यम से श्रेणी-3 और श्रेणी-4 के पट्टाधारकों को मालिकाना हक देने की घोषणा किए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि आदेश जारी होने से प्रदेश के हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

HJLJ

पट्टाधारकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेत्रपाल सिंह अठवाल, सुखपाल सिंह जायसवाल और उनकी पूरी सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

Tags