ओरियंटेशन एवं स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन, स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई गुणवत्ता सुधार की ट्रेनिंग

Organized orientation and skill training workshops, and provided quality improvement training to health workers.
 
ओरियंटेशन एवं स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन, स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई गुणवत्ता सुधार की ट्रेनिंग
बलरामपुर।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पीओसीटी क्वालिटी एंड स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक दिवसीय ओरियंटेशन एवं स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में संपन्न हुई।

प्रशिक्षण सत्र में जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों को प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग (POCT) से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे — गुणवत्ता नियंत्रण, तकनीकी दक्षता, सैंपल प्रबंधन, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और त्रुटि निवारण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सटीकता, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सतत् कौशल उन्नयन अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षित कर्मचारी अपने क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाकर जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कर सकते हैं।”

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रायोगिक सत्र (Practical Session) भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को टेस्टिंग तकनीक, रिपोर्ट सत्यापन एवं गुणवत्ता मूल्यांकन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी, लैब तकनीशियन, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक तथा विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags