जीआईटीएम में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न, विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों से कराया गया परिचित
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि अस्थाना, डीन एकेडमिक्स डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री एस. के. त्रिपाठी, एप्लाइड साइंसेज विभागाध्यक्ष श्री एस. एन. पाण्डेय सहित विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री शिवम सेन, सहायक निदेशक, प्रशिक्षण निदेशालय, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि सुश्री अंजलि सिंह, सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, ट्रांसलाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एवं रजिस्ट्रार (PMU), श्रीटन इंडिया लिमिटेड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तकनीकी दक्षता, नवाचार, कौशल विकास और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
