वनवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ना ही हमारा संकल्प: डॉ. राजीव रंजन

महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास की बैठक में महिला विंग और उतरौला तहसील इकाई का हुआ गठन
 
gkgki
बलरामपुर | 7 अप्रैल, 2026: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार देर शाम रमनापार्क स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा के साथ-साथ महिला विंग और उतरौला तहसील की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

मर्यादा पुरुषोत्तम के चित्र पर माल्यार्पण से शुभारंभ

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र सिंह, संरक्षक डॉ. कौशल्या गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, महामंत्री इन्दुभूषण जायसवाल और विभाग संगठन मंत्री सचिन जी ने दीप प्रज्वलित कर और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

संस्कारित वातावरण और शिक्षा ही प्राथमिकता

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने वनवासी छात्रावासों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के मेधावी बच्चों को केवल आवास और भोजन देना नहीं, बल्कि उन्हें एक संस्कारित वातावरण प्रदान कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे वनवासी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।"

डॉ. साधना श्रीवास्तव का सम्मान

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षिका डॉ. साधना श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष रमेश पहवा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

महामंत्री इन्दुभूषण जायसवाल ने नवीन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जो इस प्रकार हैं:

1. महिला समिति (जिला एवं विभाग):

  • आद्या सिंह: विभाग महिला कार्य प्रमुख

  • डॉ. साधना श्रीवास्तव: महिला कार्य प्रमुख

  • साधना पाण्डेय: महामंत्री

  • शालिनी सिंह: मंत्री

  • ममता पहवा, कनक लता सिंह व रेखा सिंह: उपाध्यक्ष

2. उतरौला तहसील इकाई:

  • रमाकांत जायसवाल: अध्यक्ष

  • रामजी: संयोजक

  • गोपाल जी: महामंत्री

  • श्याम जी कौशल: मंत्री

  • अरुण कुमार व महेश कुमार जायसवाल: उपाध्यक्ष

प्रमुख उपस्थिति

बैठक में डॉ. एम.पी. तिवारी, हरिवंश सिंह, मंगल बाबू, जय सिंह, डॉ. राजन सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान, रामकुमार मिश्र, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. लवकुश पाण्डेय, रवि मिश्र, बी.डी. जायसवाल और हरेन्द्र पाण्डेय सहित भारी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Tags