NEET 2026 में SKD न्यू स्टैंडर्ड के 107 से अधिक विद्यार्थियों का चयन, सम्मान समारोह में लॉन्च हुआ AI-पावर्ड SKD Xpress
लखनऊ, 16 अगस्त 2026। SKD न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर से NEET 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में वृंदावन योजना स्थित SKD एकेडमी के ऑडिटोरियम में भव्य समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के 107 से अधिक विद्यार्थियों ने NEET 2026 में सफलता प्राप्त की, जिसे संस्थान की 42 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
समारोह में परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह, SKD ग्रुप के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह, निदेशक मनीष सिंह, क्लिनिकल डायरेक्टर आशीष सिंह तथा असिस्टेंट डायरेक्टर कुसुम बत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें फाज अहमद (AIR 713), फरकान अहमद (AIR 2171), आदित्य विक्रम सिंह (AIR 3422), आकृति श्रीवास्तव (AIR 4032), आदित्य साहनी (AIR 6382) और अजय कुमार यादव (AIR 8536) प्रमुख रहे।
AI तकनीक से मजबूत होगी विद्यार्थियों की तैयारी
समारोह का प्रमुख आकर्षण SKD Xpress AI-पावर्ड लर्निंग ऐप का शुभारंभ रहा। संस्थान के अनुसार, इस डिजिटल पहल के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही NEET 2027 की तैयारी के लिए CBT-Ready तैयारी पर भी जोर दिया गया, जिससे विद्यार्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली के अनुरूप खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें।
अच्छे डॉक्टर की पहचान सेवा भावना से होती है
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए SKD ग्रुप के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह ने उन्हें भविष्य में मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनने के बाद प्रत्येक मरीज के साथ समान सम्मान और संवेदनशीलता का व्यवहार किया जाना चाहिए। मरीज की आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक की पहचान केवल उसकी शैक्षणिक योग्यता से नहीं होती, बल्कि उसके व्यवहार, संवेदनशीलता और सेवा भावना से भी होती है। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और समाज के प्रति समर्पित भावी चिकित्सक बनाने की संस्थान की प्रतिबद्धता भी सामने आई।
