अभाविप के ‘क्षितिजा युवती सम्मेलन’ में 500 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा

More than 500 female students participated in ABVP’s ‘Kshitija Yuvati Sammelan’.
 
[[
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), बलरामपुर-अवध प्रांत की ओर से मंगलवार को ‘क्षितिजा युवती सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से 500 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में युवतियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नेहा खान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यवाहिका नेहा भारद्वाज, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांगी दुबे, इकाई उपाध्यक्ष रक्षिता मिश्रा और नगर अध्यक्ष मुन्नू तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

-0-0-0

शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता पर जोर

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांगी दुबे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। मुख्य अतिथि नेहा खान ने कहा कि आज की युवतियों को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से युवतियों और बेटियों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि आज की नारी अब अबला नहीं, बल्कि सबला है। नेहा खान ने अपने विद्यार्थी परिषद से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि अभाविप से जुड़कर उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने वर्ष 2016 में अभाविप के ‘मिशन साहसी’ कार्यक्रमों से जुड़ने का उल्लेख करते हुए संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

-=--

संस्कार और आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का संदेश

मुख्य वक्ता नेहा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति का प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा कि ‘क्षितिजा’ का अर्थ ही क्षितिज को छूने वाली है। युवतियों को अपने संस्कारों को बनाए रखते हुए आधुनिक शिक्षा हासिल करनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब युवती सशक्त होगी, तभी राष्ट्र भी सशक्त होगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। तपस्या, शिखा पांडेय और अंशिका उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति उपाध्याय ने किया। सम्मेलन का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।

कार्यक्रम में नगर जिला प्रमुख डॉ. अनुज सिंह, नगर अध्यक्ष आलोक शुक्ला, अनुज, आदर्श, आनंद, वीरेंद्र, संदीप, राहुल, पलक, सलोनी, विभा, शीलू, अदिति गुप्ता, शिवांश, मंजीत, शिवम, देवांश, रिफत, रेहान, राज्यवर्धन, नगर मंत्री रेहरा आदेश कश्यप, रोहन तिवारी, अभिषेक, अम्बुज भार्गव, विभाग संगठन मंत्री अनुज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags