पचदेवरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता की गिरफ्तारी की

Pachdevra police arrested the wanted accused and the accused
 
Pachdevra police arrested the wanted accused and the accused
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।पुलिस के मुताबिक दिनांक 16.02.2025 को वादी  रामनिवास पुत्र स्व० मकरंद कुशवाहा निवासी ग्राम मिघौल थाना अल्हागंज जनपद शाहजहांपुर द्वारा थाना पचदेवरा पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण 1. अभिषेक पुत्र रघुपाल कुशवाहा व अभियुक्ता राजेश्वरी देवी पत्नी रघुपाल कुशवाहा निवासीगण ग्राम मडैया मजरा पत्यौरा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई व 03 अन्य अभियुक्तों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वादी की पुत्री के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में थाना पचदेवरा पर मु0अ0सं0 29/25 धारा 80 (2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 05 नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही-

थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त 1. अभिषेक पुत्र रघुपाल व अभियुक्ता राजेश्वरी देवी पत्नी रघुपाल निवासीगण ग्राम मडैया मजरा पत्यौरा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता-

1. अभिषेक पुत्र रघुपाल निवासी ग्राम मडैया मजरा पत्यौरा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।

2. राजेश्वरी देवी पत्नी रघुपाल निवासी ग्राम मडैया मजरा पत्यौरा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 

1. उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय थाना पचेदवरा जनपद हरदोई।

2. का0 मिथुन मिश्रा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।

3. म0का0 माधुरी थाना पचदेवरा जनपद हरदोई शामिल रहे

Tags