एमएलके पीजी कॉलेज में चित्रकला व रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन, आनन्दिता और शगुन ने मारी बाजी

Drawing and coloring competition held at MLK PG College; Anandita and Shagun emerge victorious.
 
lp[]l
बलरामपुर। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत चित्रकला एवं रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा और रंगों के आकर्षक संयोजन का प्रदर्शन किया।

;][

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नियंता प्रो. वीना सिंह, भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सांस्कृतिक निर्देशिका प्रो. रेखा विश्वकर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाश चन्द्र गिरि तथा वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का सशक्त जरिया भी है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अनुज सिंह के साथ सदस्य डॉ. लवकुश पाण्डेय, डॉ. बी.एल. गुप्ता, डॉ. मनोज सिंह, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंतला, डॉ. अल्पना परमार, डॉ. विनीत कुमार एवं डॉ. मणिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

p[[

चित्रकला प्रतियोगिता में आनन्दिता शर्मा प्रथम

निर्णायक मंडल में डॉ. आकांक्षा, डॉ. सिद्धार्थ मोहंता और डॉ. प्रतीचि सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलात्मक बारीकी, विषय-वस्तु और रंगों के संयोजन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम:

  • प्रथम स्थान: आनन्दिता शर्मा
  • द्वितीय स्थान: अंकित कुमार
  • तृतीय स्थान: सुमन विश्वकर्मा

ppp

रंग भरो प्रतियोगिता में शगुन पाठक ने हासिल किया पहला स्थान

रंग भरो प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर:

  • प्रथम स्थान: शगुन पाठक
  • द्वितीय स्थान: सुरेंद्र यादव
  • तृतीय स्थान: शाइस्ता खान

प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags