PAK vs AFG Final : शारजाह में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान होगा त्रिकोणीय सीरीज का रोमांचक फाइनल मुकाबला
Pakistan vs afghanistan final prediction : एशिया कप 2025 से पहले यूएई की मेजबानी में खेली जा रही टी20आई त्रिकोणीय सीरीज अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह खिताबी भिड़ंत दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां जीत हासिल करने वाली टीम न सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम करेगी, बल्कि एशिया कप में और भी आत्मविश्वास के साथ उतर सकेगी।
इस सीरीज में पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक-दूसरे से दो बार भिड़ चुके हैं। पहले मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था, जबकि दूसरे में अफगानिस्तान ने बाजी मारी। मौजूदा फॉर्म की बात करें तो अफगानिस्तान लगातार तीन जीत दर्ज कर इस मुकाबले में उतरेगा, जिससे उनकी तैयारी कहीं अधिक मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में फाइनल मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारी
मैच की तारीख (PAK vs AFG Final Date):
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला 7 सितंबर, 2025 को खेला जाएगा।
मैच का स्थान (Venue):
यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में होगा।
मैच का समय (Timing):
भारतीय समयानुसार मैच रात 8:30 बजे शुरू होगा। टॉस 8:00 बजे होगा।
टीवी पर प्रसारण (Live Telecast on TV):
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming):
प्रशंसक इस फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में Fancode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
संभावित टीमें
पाकिस्तान टीम (Pakistan Squad):
सईम अय्यूब, साहिबज़ादा फ़रहान, फख़र ज़मान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फैहिम अशरफ़, हसन अली, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, हुसैन तलत, अबरार अहमद, खुशदिल शाह, हरिस रउफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा।
अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Squad):
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अटल, इब्राहिम ज़ादरान, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदिन नाईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूकी, फ़रीद अहमद मलिक, शरफ़ुद्दीन अशरफ, करीम जन्नत, मोहम्मद इशाक, ए एम ग़ज़नफ़र, अब्दुल्लाह अहमदज़ई।
