Pakistan Women Squad for T20 Asia Cup 2026: महिला एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, फातिमा सना संभालेंगी कमान; 5 सितंबर को भारत से महामुकाबला

Pakistan Women's Squad for T20 Asia Cup 2026: Pakistan team announced for the Women's Asia Cup, Fatima Sana to lead the side; high-voltage clash against India on September 5.

 
Pakistan Women Squad for T20 Asia Cup 2026

Pakistan Women Squad for T20 Asia Cup 2026: दुबई में आगामी 28 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहे महिला टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी 15 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी एक बार फिर युवा ऑलराउंडर फातिमा सना (Fatima Sana) को सौंपी गई है।

फातिमा सना 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स की तरफ से खेलने के कारण हालिया श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन अब वे एशिया कप में टीम की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सादिया इकबाल और गुल फिरोजा की वापसी

एशिया कप के लिए घोषित टीम में सादिया इकबाल और गुल फिरोजा की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी हाल की टी20 सीरीज में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं थीं।PCB ने चार रिजर्व खिलाड़ियों के नाम भी घोषित किए हैं। इनमें तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, महाम अनीस और सदाफ शमास शामिल हैं।

पाकिस्तान महिला टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शावल ज़ुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म ए हानी और वहीदा अख्तर।

एशिया कप से पहले ट्रेनिंग कैंप

पाकिस्तान टीम एशिया कप की तैयारियों के लिए 25 अगस्त तक लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। इसके बाद टीम को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी भाग लेना है। एशिया कप के बाद 17 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स शुरू होंगे, जहां पाकिस्तान महिला टीम क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड का सामना करेगी।

Tags