नगर मंडल और नगरपालिका की तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा बलरामपुर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने लिया हिस्सा
 
ghjkg
बलरामपुर। भाजपा नगर मंडल एवं नगरपालिका बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बलरामपुर रेलवे स्टेशन मोड़ से हुआ और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवतीगंज चौराहे तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

ui

यात्रा के दौरान पूरा नगर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम और नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने किया। प्रतिभागियों ने तिरंगा लहराते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

ujio

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और नगरवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं के देशभक्ति के नारों से वातावरण उत्साह और राष्ट्रप्रेम से भर गया।

j;j

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, महंत गेल्हापुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, संजय शुक्ल, डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, बिन्दू विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, अवधेश पाण्डेय, ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, झूमा सिंह, सरिता शुक्ल, आनंद राज श्रीवास्तव, संजय शर्मा, रमेश पाहवा, डॉ. राकेश चन्द्र, गौरव मिश्र सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरपालिका कर्मी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा ने बलरामपुर में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए नागरिकों से देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Tags