स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल मार्च से गूंजा राष्ट्रप्रेम

Patriotism echoed with the foot march on the eve of Independence Day
 
Patriotism echoed with the foot march on the eve of Independence Day
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, 14 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे कैप्टन मनोज पांडेय चौराहा से पत्रकारपुरम चौराहा तक एक भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च महासमिति और खंड समितियों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने युवा नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में किया।

मार्च के दौरान मार्ग "भारत माता की जय", "वन्दे मातरम्", "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा", "झंडा ऊंचा रहे हमारा" जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस आयोजन का उद्देश्य जनमानस में देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम में महासमिति के सभी पदाधिकारी, खंड समितियों के सदस्य, संभ्रांत नागरिक, विद्यार्थी, और मदरसा वार शिया के प्रबंधक शरीफुल हसन कादरी तथा प्रिंसिपल मौलाना जाहिर अब्बास ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस मौके पर माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी, पूर्व आईएएस व महासमिति अध्यक्ष बी. एन. सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त महासचिव कर्नल ए. एन. पांडे, सचिव सी. जी. नायर, संजय निगम, के. के. मौर्य, अजय तिवारी, अभिनव शुक्ला, विवेक शुक्ला (खंड प्रभारी), महेंद्र महतो, धर्म जागरण प्रमुख मनोज मिश्रा, रोहित सिंह, नंदिनी मिश्रा, पुष्पलता, नीलम सिंह, निर्मला सिंह, सुषमा तिवारी, प्रतिभा शाही, नफीस अहमद (सेवा प्रभारी), सिविल डिफेंस के वारिस अली, आशीष कुमार, ऐश्वर्या शर्मा, अखिलेश वर्मा सहित भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।

Tags