स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फीनिक्स पलासियो में गूंजा देशभक्ति का सुर, आईटीबीपी बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति

Patriotic tunes resonated at Phoenix Palassio on the eve of Independence Day; the ITBP band delivered a spectacular performance.
 
POK]O

लखनऊ, 16 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की भावना को समर्पित करते हुए फीनिक्स पलासियो, लखनऊ ने एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन और आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर के सहयोग से विशेष देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बैंड की शानदार पाइप बैंड प्रस्तुति रही।

आईटीबीपी जवानों के बैंड ने संगीत, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली संगम प्रस्तुत किया। पाइप बैंड की जोशीली धुनों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रस्तुति देखने के लिए परिवारों, बच्चों और बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी।

सेवा और समर्पण को किया नमन

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एकजुट करने के साथ-साथ देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवानों की सेवा, समर्पण और अनुशासन के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। बैंड की प्रस्तुति में भारतीय परंपरा, संगीत और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रभावशाली रूप से दिखाई दी।

आयोजकों के अनुसार, यह पहल लोगों को केवल मनोरंजन और खरीदारी तक सीमित न रखते हुए संगीत, संस्कृति और देशभक्ति के माध्यम से एक साझा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में फीनिक्स पलासियो के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

JOP[JO

बच्चों और परिवारों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में परिवारों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समारोह में और रंग भर दिया। आईटीबीपी बैंड की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और देशभक्ति के माहौल का आनंद उठाया।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर नॉर्थ श्री संजीव सरीन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का अवसर है। उन्होंने कहा कि फीनिक्स पलासियो का प्रयास ऐसे अनुभव प्रस्तुत करना है, जो लोगों को एक साथ जोड़ें और देश की भावना का उत्सव मनाने का अवसर दें।

उन्होंने कहा कि आईटीबीपी बैंड की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य था। परिवारों और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस विशेष आयोजन को और यादगार बना दिया।

Tags